स्काई हेल्प ऑर्गेनाइजेशन के बारे में
स्काई हेल्प ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना वर्ष 2015 में समाज और प्रकृति की सेवा के संकल्प के साथ की गई। यह संगठन एक भारतीय विकास संस्था है, जिसका मूल उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, सामाजिक समानता और मानवीय उत्थान के लिए सतत प्रयास करना है।
संस्थान का विश्वास है कि जब तक धरती हरी-भरी नहीं होगी, तब तक मानव जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता। इसलिए हमारी प्रमुख कार्यधारा पर्यावरण और वृक्षारोपण के माध्यम से धरती को हराभरा बनाना, प्रदूषण को कम करना और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटना है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ, सुरक्षित और सुखमय जीवन जी सकें।
हम मानते हैं कि सेवा ही सच्चा धर्म है। हमारे प्रयासों में किन्नर समाज का उत्थान, नर्मदा नदी का संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के विरुद्ध जागरूकता शामिल हैं।
वर्ष 2015 से आज तक, हमने हजारों लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने में योगदान दिया है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।